Showing posts with label माँ ...बेटी. Show all posts
Showing posts with label माँ ...बेटी. Show all posts

Saturday, May 9, 2009

माँ की पाती बेटी के नाम....

बेटियाँ तो होती हैं गंगा अविरल अनवरत प्रवाहमय,
दुर्गम मार्गों के बीच बनाती हैं अपनी राह,
चत्त्तन ह्रदयों के गर्व को अपने वेग से चूर करने वाली,
कौन रोक सका है गंगा, यमुना और सरस्वती को,
कितने ही बाँध बना लो अपनी सोचों के
कितने ही पत्थर लुढ़का लो संस्कारों की दुहाई के,
अपने उद्गम स्थल से निकली हैं गर ये गोमती,
लक्ष्य कर चुकी है तय प्रतिज्ञा की है अपने आप से,
फ़िर खोने का प्रश्न उठता ही नही,
लड़ती समाज के ठेकेदारों से, अपने ही किनारों से,
मंजिल पर जाकर ही दम लेंगी ये
अविरल, अनवरत, प्रवाहमय गंगा, ये हमारी बेटियाँ ....
कुछ पंक्तियाँ बेटियों के बारे में मुझे प्राप्त हुयीं
....ओस की बूँद सी होती है बेटियाँ,
स्पर्श खुरदुरा हो तो रोती हैं बेटियाँ,
रोशन करेगा बेटा तो बस एक ही कुल को
दो दो कुलों की लाज होती हैं बेटियाँ
हीरा अगर है बेटा तो सच्चा मोटी है बेटियाँ,
काटों की राह पे ख़ुद ही चलती रहेंगी,
औरों के लिए फूल बोथी हैं बेटियाँ,
विधि का विधान है ,यही दुनिया की रसम है,
मुट्ठी भर नीर सी होती हैं बेटियाँ,
घर के आँगन की तुलसी होती हैं बेटियाँ,
हर गम को खुशी में बदल देती हैं बेटियाँ
पोधों की शाख पर जब हरियाली न हो,
उन पोधों में रंग भर देती हैं बेटियाँ,
एक अनोखा रिवाज है जग में मेरे दोस्त,
माँ की ममता समेटी हैं बेटियाँ ....