Sunday, May 13, 2012

meri pyari maa ka gaya hua bhajan ,... jise aaj mother's day par aap sab ke sath share kar rahi hoon /////












संत लोग सब मिलकर खेलो 
ताश रे सांवरिया .....
ताश रे सांवरिया , हरि गुण गाओ रे सांवरिया ....
संत लोग सब मिलकर खेलो ../.../.
दुग्गी को दिल से निकाल दो 
एक रूप सब को जानो |
तिग्गी में है तीन लोक 
तुम अगम रूप से पहचानो |
चौग्गी में है चतुर्भुजी भगवान् रे सांवरिया .....
संत लोग सब मिलकर खेलो .....
पंजे में है पांच तत्व 
जिनसे शरीर तैयार हुआ |
छाग्गे में है षष्ट तत्व 
जो काम क्रोध को जीत लिया |
सत्ते में है सतनारायण की मूर्ती सांवरिया ....
संत लोग सब मिलकर खेलो ....
अट्ठे में है अष्टभुजी 
श्री माता दुर्गे कल्याणी |
नहले में निहाल कर देंगी 
ऐसी माता वरदानी |
दहले में है दयासिन्धु भगवान् रे सांवरिया ...
संत लोग सब मिलकर खेलो ......
गुल्मे को जब जीत लिया 
तो बेगम पर भी वार किया |
आप बादशाह बन बैठे 
न इक्के का कुछ  ख्याल किया |
इक्के में बैठा मनवा स्वर्ग लोक को जाता है ....
राधे राधे राधे राधे श्याम रे सांवरिया .....
राधे राधे राधे राधे श्याम रे सांवरिया .....